Saturday, October 17, 2020

What is Clause (उपवाक्य क्या है)-

यह शब्दों का वह समूह होता है जिसका एक निश्चित अर्थ तो होता है लेकिन यह स्वयं में एक पूर्ण वाक्य (Sentence) नहीं होता बल्कि पूरे वाक्य का एक भाग होता है | इसमें एक Subject और एक Verb होता है | एक वाक्य में दो या दो से अधिक Clause हो सकते हैं और यह Clause किन्ही Conjunction से आपस में जुड़े होते हैं |



Clauses तीन प्रकार की होती हैं –

1-  Principal Clause (प्रधान उपवाक्य) :- जो Clause स्वयं ही पूर्ण अर्थ देता है तथा अपने अर्थ के लिए किसी दूसरी Clause पर निर्भर नहीं रहता है , Principal Clause कहलाता हैं | इसे Independent Clause भी कहते हैं |

2- Sub-ordinate Clause- वह Clause जो पूर्ण अर्थ नही देता अर्थात् अपने पूर्ण अर्थ के लिए Principal Clause पर निर्भर रहता है, Sub-ordinate Clause कहलाता है | इसे Dependent Clause भी कहते हैं | Principal Clause और Sub-ordinate Clause को जोड़ने के लिए जिन Conjunctions का प्रयोग किया जाता है, उन्हें Sub-ordinating Conjunction कहते है |

इसे नौ भागो में बाँटा जा सकता है -

(a)    Time (समय) बताने वाले Conjunction -  

When (जब), While (जब तक......तब तक), Before (से पहले), After (के बाद), Since (जब से ,तब से),  as long as (जितनी देर तक), as soon as (ज्योंही .......त्योंही), as (तब, उस समय), till or untill (तब तक........जब तक) etc .

(b) Place बताने वाले Conjunction –

Where (जहाँ), Wherever (जहाँ कहीं), Whence (कहाँ से, जहाँ से) etc.


(c) Cause or Reason बतलाने वाले Conjunction –

       Because (क्योंकि), Since (चूँकि), As (क्योंकि, कारण कि) etc.



(d) Condition (शर्त) बतलाने वाले Conjunction -   

If (यदि), as if (मानो कि), only if (बशर्ते), unless (यदि....नहीं), Provided (बशर्ते), Whether (चाहे) etc.

(e) Purpose (उद्देश्य) बतलाने वाले Conjunction –

       that (कि, ताकि), so that (ताकि), lest(ऐसा न हो कि), in order that (जिससे कि) etc.

(f) Result or effect बताने वाले Conjunctions-

       that (कि), so......that (इतना........कि), such........that (इतना.......कि) etc.



Note- ऐसी स्थिति में Principal Clause में Adverb so/such का प्रयोग होता है |

(g)    Comparison (तुलना) बतलाने वाले Conjunction –

       as, as much as, than etc.

(h) Concession or Contrast (विरोध) बतलाने वाले Conjunction –

       Though/although (यद्यपि........फिर भी / तथापि), However (चाहे कितनी ही), even if (भले ही) etc.

(i)     Extent or Manner (हद या तरीका) बतलाने वाले Conjunctions –

as, as if, as for as, so.....as, according to/as etc.

3-Co-ordinate Clause :- यह वाक्य का ऐसा भाग होता है जो Principal Clause की ही भाँती अपना पूर्ण अर्थ देता है |

जैसे- Mohan is intelligent but his brother is a fool.

ऊपर वाक्य में एक Principal Clause है , और दूसरी Co-ordinate Clause है |

हम जानते हैं कि Principal Clause अपना अर्थ व्यक्त करने के लिए किसी अन्य Clause पर निर्भर नहीं करती है, इसलिए वह किसी Conjunction से Start नहीं होती है | लेकिन Co-ordinate Clause किसी Co-ordinate Conjunction से आरम्भ होती है | Co-ordinate Clause हम निम्नलिखित Conjunction के द्वारा पहचान सकते हैं -

  • and - और
  • but – लेकिन, मगर, किन्तु
  • yet – फिर भी
  • otherwise – नहीं तो
  • or – या, अथवा, नहीं तो
  • for – चूकि
  • else- नहीं तो
  • still – फिर भी
  • so – इसलिए, अतः
  • therefore - इसलिए, अतः
  • as well as – और भी, तथा
  • either ......or – या तो ............या
  • neither........nor – न तो.........न
  • not only........but also – केवल ही नहीं............बल्कि 



 

No comments:

Post a Comment