शब्द या शब्दों का समूह (Group of words) जो या तो Subject का कार्य करे या Predicate का कार्य करे लेकिन दोनों एक साथ कार्य न करे, Phrase कहलाता है |
Type of Phrase-
1-Noun Phrase – Noun Phrase शब्दों का वह समूह है, जो Noun का कार्य करता है |
2-Adjective Phrase – शब्द या शब्दों का समूह जो वाक्य में Adjective की तरह कार्य करता है, Adjective Phrase कहलाता है |
3-Verb Phrase :- Verb का कार्य करने वाले शब्द या शब्द समूह Verb Phrase कहलाता है |
4- Adverb Phrase :- Verb में Why, When, Where, How, How much, How often (कितनी बार) का प्रश्न करने से जो शब्द या शब्द समूह प्राप्त होता है, Adverb या Adverb Phrase कहलाता है |
5- Prepositional Phrase :- (Preposition+Noun)
6- Gerund Phrase :- Gerund Verb में ing जोड़कर बनता है और यह वाक्य में Subject या Object के रूप में कार्य करता है | इसका हिन्दी अनुवाद क्रिया में ‘ना’, ‘नी’ या ‘ने’ में समाप्त होता है |
7- Participle Phrase :- Participle सदैव Verb से बनते हैं और यह Subject या Object की तरह कार्य न करके, यह Verb या Adjective की तरह कार्य करते हैं | जिनमें Present Participle, Verb की First Form के अन्त में ing लगाकर बनाया जाता है | हिन्दी में इसका अर्थ ‘हुए, करके’ आदि होता है |
8- Infinitive Phrase - Infinitive, Verb की first form से पहले to लगाकर बनाया जाता है | Gerund की भाँती यह भी Subject व Object का कार्य कर सकता है | इसका हिन्दी के अर्थ में क्रिया में ‘ना’, ‘नी’, ‘ने’ या ‘के लिए’ आता है |








No comments:
Post a Comment